Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राहत शिविर में कांग्रेस विधायक ने फांडा पोस्टर और दे डाली धमकी, देखें पूरा वीडियो

उदयपुर संभाग
राहत शिविर में कांग्रेस विधायक ने फांडा पोस्टर और दे डाली धमकी, देखें पूरा वीडियो

महंगाई राहत शिविरों में जनता को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी तो कर ली है लेकिन पहले दिन ही इन शिविरों में नेताओं की गुटबाजी भी नजर आनी शुरू हो गई। कई जिलों में नेता आपस में ही उलझते हुए नजर आए और राहत शिवर को लेकर बीजेपी ने निशाना साधाते हुए कहा कि यह राहत जनता के लिए नहीं कांग्रेस के लिए होगी।

क्योंकि सरकार ने 5 साल तक कुछ नहीं किया और चुनावों से पहले जनता को राहत देने का ढोंग रच रही है। वहीं दूसरी तरफ वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत महंगाई राहत शिविरों में अव्यवस्थाओं को देखकर इतना आग बबुला हो गई कि उन्होंने मौजूदा कर्मचारियों को धमकी तक दे डाली। भड़की विधायक ने कहा मन तो थप्पड़ मारने का करता है। 

राहत शिविर Camp में Congress विधायक ने बरसाए अंगारे

विधायक जी भिंडर नगर पालिका के कैंप में पहुंची तो शिविर में मौजूद अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किए। बैनर बिना फोटो और योजनाओं की सूचना के लगाए गए तो उन्होंने बैनर को ही उखाड़ फेंका। उनका यह उग्र रूप देखकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है कि जनता को राहत मिलनी चाहिए पोस्टर और बैनर में फोटो लगाने से क्या होगा।

सक्षम 2023 ऊर्जा संरक्षण 24 अप्रैल से 8 मई तक ऊर्जा संरक्षण पखवाड़ा मनाया जाएगा

इस मामले को लेकर बीजेपी प्रभारी हिम्मत सिंह झाला और जनता सेना संयोजक रणधीर सिहं भिंडर ने दी अपनी प्रतिकिया आइए सुनते है उन्होंने क्या कहा