Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

40 की उम्र में कैप्टन कूल का तूफान, बना दिया ये नया रिकॉर्ड

खेल जगत
40 की उम्र में कैप्टन कूल का तूफान, बना दिया ये नया रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला हुआ जिसमें चेन्नई ने इस सीजन की सबसे शानदर जीत हासिल करते हुए बता दिया है कि अभी उसने हार नहीं मानी है। इस सीजन में चेन्नई ने अपना कप्तान बदला और उसके बाद टीम की ऐसी शर्मनाक हार होने लगी तो चेन्नई ने फिर से धोनी को कप्तान बनाया। धोनी ने कप्तानी संभाली तो जीत की शुरूआत होनी शुरू हो गई।

शिक्षक को भगा ले गई ये खूबसूरत छात्रा, जानें पूरी Love Story

दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की शानदार जीत से उनकी अंतिम 4 में जाने की उम्मीदें फिर से जगने लगी है। इस मैच में कैप्टन कूल की छोटी से ताबड़तोड़ पारी ने कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए है। धोनी इस समय टीम के कप्तान है और उनकी उम्र अब तक के सभी कप्तानों से ज्यादा है लेकिन बल्लेबाजी करते समय एक ​बार भी नहीं लगा की उनकी उम्र उनके लिए किसी प्रकार की बाधा बन रही है।

दिल्ली के खिलाफ सिंह धोनी ने सिर्फ 8 बॉल में 21 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचा दिया। धोनी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 262 का रहा और बतौर कप्तान टी-20 में अपने 6000 रन पूरे करने वाले दूसरे कप्तान बने है।  टी-20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने में टॉप 3 बल्लेबाज भारतीय कप्तान है। चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन अब वह दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।विराट कोहली- 6451 रन
एमएस धोनी- 6013 रन
रोहित शर्मा- 4764 रन


अगर धोनी के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो वह 5 हज़ार रन पूरे करने से म​हज 90 रन दूर हैं। आईपीएल में 231 मैच में 490 से ज्यादा रन बना चुके है। 
कुल मैच- 236
कुल रन- 4909 रन