Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मुस्लिम युवती को हुआ राहुल से प्यार, घर से भागकर एमपी में रचाई शादी

क्राइम
मुस्लिम युवती को हुआ राहुल से प्यार, घर से भागकर एमपी में रचाई शादी

सालों से कहावत चली है आ रही है कि प्यार करने वाले किसी भी हद तक जा सकते है और उनके प्यार में जात-पात कुछ नहीं होती है। लेकिन कुछ धर्म के ठेकेदार प्यार करने वालों को परेशान करते है और इसके कारण उनको बड़ी परेशानी होती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में देखने को मिला जहां एक मुस्लिम युवती को राहुल नाम के शख्स से प्यार हो गया और शादी करने के लिए वह राजस्थान से भाग गई और एमपी में जाकर शादी रचाई।

राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली इकरा को पड़ोस में रहने वाले राहुल वर्मा से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने साथ रहने मरने की कसमे खाई और दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। 

राहुल के परिवार को  शादी से ऐतराज नहीं था लेकिन इकरा के परिवार को यह मंजुर नहीं था। परिवार ने दोनों की उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कराई और इसके बाद शुक्रवार को मंदसौर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति से विवाह करवा दिया। लड़की ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है। उसे परिवार और मुस्लिम समाज के लोगों से खतरा है।