Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम उद्धव की बैठक से पहले शिंदे का बड़ा धमाका, जानें पूरी खबर

देश विदेश
सीएम उद्धव की बैठक से पहले शिंदे का बड़ा धमाका, जानें पूरी खबर

महाराष्ट्र में राजनीतिक गहमागहमी अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है और सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि वह किस तरह से अपना बचाव करें। शिवसेना के बागी विधायक अभी किसी हाल में मुबंई लौटते नहीं दिख रहे है और शिवेसना उनको बुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सीएम ठाकरे ने साफ शब्दों में कह दिया हे कि जो ऐसा करेंगा उसे सजा मिलेगी लेकिन सरकार नहीं गिरेगी।

पत्नी को चूड़िया दिलवाना पड़ा भारी, बीच बाजार Boyfriend संग हुई फरार!

इस सियासी घमासान में बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है और वह सही समय आने पर अपना दाव चलेगी। बीजेपी के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। सीएम उद्धव ठाकरे भी सेना भवन में सेना की सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणियों की बैठक बुलाई है।

लेकिन उद्धव की बैठक से पहले एकनाथ शिंदे ने 38 विधायकों के समर्थन का पत्र जारी कर बड़ा धमाका कर दिया है। शिवसेना के बागी विधायकों ने मीटिंग बुलाई है और इस मीटिंग में विधायक आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 16 विधायकों को डिप्टी स्पीकर की ओर से नोटिस भेजा गया है और उसका जवाब देना होगा।


शिंदे के पास शिवसेना के 37 बागी विधायकों के साथ निर्दलीय विधायकों को मिलकर लगभग संख्या 50 है। अगर संख्या बल के हिसाब से शिवसेना पर किसी का अधिकार है तो वह शिंदे है। लेकिन संजय राउत ने कह दिया है कि पार्टी उनकी है कोई अधिकार नहीं जमा सकता।