Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

शिवसेना को मंजूर नहीं है गवर्नर का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

रेसिपी
शिवसेना को मंजूर नहीं है गवर्नर का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार अब गवर्नर के खिलाफ जंग की तैयारी में लग गई है। देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दी तो फ्लोर टेस्ट का प्रस्ताव पास कर दिया। उसके बाद कोश्यारी ने गुरुवार सुबह विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया।

Nupur Sharma के समर्थन में Post करने पर युवक की सरेआम काट दी गर्दन!

राज्यपाल ने कहा कि 30 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। यह प्रकिया 11 बजे सुबह शुरू होगा और 5 बजे से पहले इसे पूरा करना होगा। राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के फैसले के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। इस मामले पर शिवसेना ने अदालत से कहा कि आज ही सुनवाई करें।

शिंदे ने कामाख्या में देवी दर्शन के बाद कहा कि हम कल मुंबई जाएंगे लेकिन इससे पहले वह गोवा में रूक सकते हैं। शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर सहमति बन चुकी है जिसमें शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री बन सकते हैं।


सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम तय किया गया है। शिंदे और ठाकरे के बीच अब समझौता होने का कोई आसान नहीं दिख रहा है। कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया लिया गया है जिसमें राज्यपाल ने साफ कहा है कि इसका एजेंडा सीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है।