भगवान शिव की पूजा करने का सबसे विशेष दिन महाशिवरात्रि को माना जाता है और इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने पर आपके सभी दोषों का खात्मा होगा। इस साल महाशिवरात्रि 01 मार्च को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है तो आपको एक छोटा सा उपाय करना होगा जो आपके जीवन से सभी बांधाओं को हमेशा के लिए दूर कर देगा। शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से बहुत बड़ा लाभ होता है और इंसान की अकाल मौत नहीं होती है।
कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार
महामृत्युंजय मंत्र के जाप करने की विधि
1. सबसे पहले आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
2. महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण शुद्ध करें नहीं तो इसका फल नहीं मिलेगा।
3. इसका जाप किसी योग्य पंडित से कराना अच्छा माना जाता है।
4. रुद्राक्ष की माला से इसका जाप करें।
5. इसका जाप 11 लाख बार से ज्यादा करने में मनचाहा परिणाम मिलता है।
6. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय दीपक जरूर जलाएं।
महाशिवरात्रि 2022 महामृत्युंजय मंत्र
1. ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ का जाप करना नहीं भूले।
2. ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ को जाप कई बार करें।
Russia Ukraine War: बंकर में छिपी है भारतीय लड़कियां, राहुल गांधी ने शेयर किया Video
इसका लाभ
मंत्र का जाप करने से रोगी ठीक होगा, अकाल मृत्यु नहीं होगी, शत्रु का नाश होगा, राजदंड से मुक्ति मिलेगी, ग्रह दोष दूर होगा, प्रॉपर्टी विवाद खत्म होगा और जीवन में कभी भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
