इन दिनों बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक और लवेबल कपल मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर चर्चा तेज हो रही है। कई लोग तो इनकी जल्द शादी होने का दावा कर रहे है और बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां हो चुकी है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में है और अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। अर्जुन और मलाइका इसी साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।
बच्चे की हिम्मत देख दंग रह गए सीएम से लेकर बॉलीवुड स्टार!
दोनों की शादी मुंबई में होगी और इसमें करीबों दोस्तों के साथ परिवार के लोग शामिल होंगे। कई लोग इस शादी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे है और कह रहे है कि मलाइका दूसरी शादी करने को तैयार है तो उधर उनके बच्चों की उम्र शादी की हो रही है। मलाइका की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी और इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
अर्जुन और मलाइका की शादी को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और इस खबर से उनके चेहरे खिल उठे है। मलाइका की उम्र 48 है तो अर्जुन की उम्र 39 साल है दोनों में उम्र का ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन फिर भी लोग कई सवाल खड़े कर रहे है। इस शादी में सलमान की परिवार को भी न्यौता दिया जा सकता है।
