Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अमरूद के बगीचे में शादीशुदा महिला से किया रेप, अश्लील वीडियो किया वायरल

क्राइम
अमरूद के बगीचे में शादीशुदा महिला से किया रेप, अश्लील वीडियो किया वायरल

राजस्थान में इन दिनों महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही है और आरोपी रेप करने के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तक कर देते है। लेकिन इसके बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जो कई सवाल खड़े करती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के करौली में शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

Film Dhakad के Boycott की मांग, आखिर Kangana से क्यों नाराज है Sushant singh rajput fans

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे मजदूरी के बहाने तीन युवक अमरूद के बगीचे में लेकर गए थे फिर रेप कर दिया। रेप करने के दौरान युवकों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। यह घटना पुरानी बताई जा रही है लेकिन आरोपियों ने अश्लील वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। 

पीड़िता ने को बताया कि वह 13 फरवरी को महिलाओं के साथ बमरूद तोड़ने बगीचे गई थी और शाम करीब 5 बजे काम पूरा होने के बाद वो घर जाने लगी तो तीनों आरोपी उसके पास आए और दूसरे बगीच से अमरूद तोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए।

  

जब वह दूसरे बगीचे में जाकर अमरूद तोड़ने लगी तो जबरन उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया और उसका मुंह बंद किया दो लोगों ने हाथ पकड़ लिए और तीसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद बारी-बारी से सबने मिलकर उसके साथ रेप किया। 11 मई को एक आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया तो पीड़िता ने इसके बार में पति को बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पुलिस वीडियो को लेकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।