Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पीहर जा रही महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद कुंए में फेंका

आपणो राजस्थान
पीहर जा रही महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद कुंए में फेंका

राजस्थान में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है और हर दिन गैंगरेप की घटनाओं से पूर प्रदेश शर्मसार हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का नाम नहीं है और अपराधी में कोई भय नहीं है। हाल ही में दौसा जिले में 32 साल की महिला को कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप के मामले ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है।

मॉडलिंग-एक्टिंग से राजनीति तक और अब विवादों तक! Hanuman Chalisa Row

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या की और डेडबॉडी को कुएं में फेंक दिया। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी कालूराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दौसा के सिसोदिया गांव का रहने वाला है लेकिन इस घटना में उसका साथ देने वाले अन्य आरोपी अभी फरार है।

बताया जा रहा है कि महिला जयपुर के कोटखावदा स्थित अपने ससुराल से अपने पीहर दौसा के रामगढ़ पचवारा के गांव के लिए निकली थी। पीहर जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी लेकिन काफी देर तक बस नहीं मिली तो महिला पैदल ही जाने लगी। तभी कालूराम व उसके दोस्त ने महिला को अकेले देखकर कार में लिफ्ट देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने  महिला के साथ रेप किया। रेप के बाद हत्या कर कुएं में शव को फेंक दिया और फरार हो गए।


परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान बस स्टैंड का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो महिला बस स्टैंड पर नजर आई। इसके बाद आरोपी कालूराम की कार भी उसी रस्ते से गई जिस रस्ते से महिला जा रही थी। पुलिस ने कालूराम को तलाश करती हुई उसके गांव सिसोदिया पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने सारी घटना के बारे में बता दिया। महिला के परिजन आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।