राजस्थान में इन दिनों महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और इसी वजह से पूरा प्रदेश शर्मसार हो रहा है। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें अश्लील VIDEO वायरल करने की धमकी और शादी का झांसा देकर विवाहिता ने पूर्व सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के एक गांव का बताया जा रहा है।
एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसका पति के साथ तलाक का मामला चल रहा है। इस दौरान उसकी मुलाकता एक एक व्यक्ति से हुई जिसका नाम मालाराम है जो भारतीय सेना में है। इसके बादा मालाराम ने उसको एक दिन हिसार रोड स्थित एक होटल में बुलाया और नौकरी दिलाने का वादा किया।
कुछ दिन बाद उसने मुझे कॉल कर राजगढ़ बुलाया और अपने गांव सूरतपुर ले गया। इसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई तो मैं बेहोश हो गई तो आरोपी ने रेप कर अश्लील VIDEO बना लिया। VIDEO वायरल करने की धमकी देते हुए कहा यह बात किसी को नहीं बताएगी।
इसके बाद वह झुंझुनूं में REET की तैयारी करने लगी और मालाराम अपनी ड्यूटी पर चला गया। फिर वह मेरे रूम पर आया और वीडियो की धमकी देकर रेप किया और इसके बाद उसने मैरे साथ कई बार रेप किया। इसके बाद उसने वादा किया वह रिटायरमेंट होते ही उससे शादी करेगा और मुझे अपने साथ रखने लगा। जब वह रिटायरमेंट हुआ तो वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने बॉर्शन करवा दिया। शादी करने की बात कहने पर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी तो मैने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी।
