महंगाई की मार से आम जनता को अभी राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। लेकिन अगर आप कार खरीदना का सपना देख रहे है तो इसे जल्द पूरा कर लें क्योंकि मारुति अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में भारी इजाफा करने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि रेट कितने बढ़ाए जाएंगे। पिछले सालों के आंकड़ों की बात करे तो 2021 से मार्च 2022 तक वाहनों की कीमतों में लगभग 8 प्रतिशत ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा,VIDEO
कंपनी ने अपना पूरा CNG यूनिट्स की सेल पर लगाया है और इस 5 लाख से ज्यादा CNG इकाइयों की सेल करने का लक्ष्य रखा गया है। 2021-22 में लगभग 2 लाख से ज्यादा CNG यूनिट्स की सेल की थी। मारुति अपने 15 मॉडल में से लगभग 10 का CNG वर्जन बेचती हैं। आने वाले समय में ऐसे ज्यादा मॉडल लाने की तैयारी की जा रही है। मारुति से पहले लगभग BMW, टोयोटा, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी जैसी कंपनियों ने अपनी कारों की कीमते बढ़ा चुकी है।
वर्तमान में एक्स शो रूम्स में मारुति सुजुकी की कारों की कीमत
अल्टो 800 : 3.25 लाख रुपये - 4.95 लाख रुपये
अर्टिगा : 8.13 लाख रुपये- 10.86 लाख रुपये
ब्रेज़ा : 7.69 लाख रुपये - 11.18 लाख रुपये
डिजायर : 6.09 लाख रुपये - 9.13 लाख रुपये
बलेनो : 6.35 लाख रुपये - 9.49 लाख रुपये
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जल्द ही इनकी कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिलेगा तो आप कीमत बढ़ने से पहले ही अपनी पंसदीदा कार अपने घर ले जाए।
