Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

12 दुल्हनों में से मीका को पसंद आई 12 साल पुरानी दोस्त,जानें इनकी प्रेम कहानी

फिल्मी फीवर
12 दुल्हनों में से मीका को पसंद आई 12 साल पुरानी दोस्त,जानें इनकी प्रेम कहानी

मीका सिंह इन दिनों अपनी होने वाली नई दुल्हनियां के कारण लोगों के लिए चर्चा का विषय बने हुए है। उनकी पत्नी का नाम  आकांक्षा पुरी है जो बहुत ही खुबसूरत है। आकांक्षा पुरी एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल भी हैं और  रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस दिखती है।

आकांक्षा ने स्वयंवर शो में अपने स्टाइल स्टेटमेंट और ड्रेसिंग सेंस से सबको इंप्रेस किया था। फिल्मों के अलावा वह टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में देवी पार्वती का रोल भी किया है। देवी पार्वती के किरदार में आकांक्षा को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।

बेटी को जो Diamond Ring दी गिफ्ट में वो ही बनी पिता की मौत का कारण

मीका सिंह ने आकांक्षा को अपनी दुल्हन के रूप में चुना है हालांकि अभी शादी नहीं हुई केवल  कंगन और वरमाला पहनाकर हमसफर चुनने का ऐलान किया है। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

मीका ने 12 साल पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी को चुना है और दोनों ने हर कदम पर एक दूसरे का साथ देने का वादा किया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों पहले से एक दुसरे को जानते है और इसी वजह से दोनों ने एक दूसरे का पंसद किया है। लेकिन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और जल्द शादी में बदल जाएगी।


मीका सिंह से शादी रचाने के लिए स्वयंवर में 12 खूबसूरत लड़कियों को जगह मिली थी। लेकिन हर लड़की के साथ मीका सिंह का खास बॉन्ड देखने को मिला था लेकिन इन 12 में से सिर्फ तीन लड़कियां ही मीका को पसंद आई और टॉप 3 में जगह बनाई।