भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप के तीसरे मैच वेस्टइंडीज को 155 रन से हराकर दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 40 ओवर 162 रन ही बना पायी। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक लगाए। मंधाना ने 123 रनों की पारी खेली तो हरमनप्रीत के बल्ले से 109 रन निकले।
Boyfriend हो या Husband लड़कियां किसी से शेयर नहीं करती अपने ये राज!
इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है। मिताली वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 24 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क थी जिसने विश्व कप में 23 वनडे खेले थे।
मिताली विश्व कप में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में दूसरे स्थान पर है। लेकिन जीत के मामले में बेलिंडा क्लार्क अब भी पहले स्थान पर है। मिताली ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था। इस बार भारतीय टीम विश्व कप जीत सकती है।
मिताली ने तोड़ा अजहरुद्दीन-धोनी का रिकॉर्ड
मिताली ने भारतीय पुरूष किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय कप्तान
मिताली राज 24 वनडे
अजहरुद्दीन 23 वनडे
एमएस धोनी 17 वनडे
