Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

टीवी ,फ्रिज, वाशिंग मशीन के लिए कोख में ही मां ने बेच दिया बच्चा, फिर हुआ..

क्राइम
टीवी ,फ्रिज, वाशिंग मशीन के लिए कोख में ही मां ने बेच दिया बच्चा, फिर हुआ..

इंसानी जीवन की सुख सविधाओ को पूरा करने के लिए आपने लोगों को घर या उसमे इस्तेमाल करने वाली चीजों या फिर गहने को जरूरत के लिए बेचने की बातें तो सुनी होगी । और इसमे कोई हैरानी नहीं की सुख सिविधाओ को पूरा करने के लिए अगर लोग ऐसा करते है तो उसमे कुछ गलत भी  नहीं । पर आज हम आपको एक ऐसे सौदे के बारे में बताएंगे जिसमे इंसानियत और रिश्ते सभी को शर्मसार कर दिया । दरअसल इंदौर के हीरा नगर से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे सुन कर आपको यकीन करना तो मुश्किल होगा साथ ही रिश्तों पर से विश्वास भी उठ जाएगा ।

जब माँ ने कोख में ही कर दिया बच्चे का सौदा तो फिर
 
इंदौर के हीरा नगर से एक 15 दिन के बच्चे के खरीद फरोख्त का मामला सामने आया हैं। 15 दिन के इस बच्चे के माँ बाप ने साढ़े 5 लाख रुपये में दलालों के माध्यम से सौदा कर दिया ।पाती की रजामंदी से कुछ अन्य लोगों के साथ ए डील की गई आपको बता दें देवास के एक दम्पत्ति ने उस मासूम बच्चे को खरीदा । आपको बता दें ये सौदा मात्र टीवी ,फ्रिज , वाशिंग मशीन , कूलर और बाइक खरीदने के लिए किया गया हैं । आपको बता दें सौदे मे मिले पैसे आरोपियों में बाँट लिए । 

ये मामला करीब 2 महीने पहले का बताया जा रहा हैं जो अब जा कर सबके सामने आया हैं . पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। पुलिस को इस बारे में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं से सूचना मिली थी। वही पुलिस ने सभी सामान भी जब्त कर लिया है।पूछने पर माँ ने बताया कि एक साल से अंतर सिंह नाम के शख्स के साथ रह रही है। वह मजदूरी करता है। उसे शक था कि मेरे पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है, जिसके बाद पति ने गर्भपात कराने की सलाह दी। लेकिन मैंने यह कहकर मना कर दिया कि समय बहुत हो गया है, ये संभव नहीं। इसके बाद भी वो नहीं माना तो मैंने बच्चे का सौदा करने का मन बनाया।


माँ बाप अपने बच्चे के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं और उसके आने से पहले ही तैयारिया करने लगते हैं । पर ये सुख भी भगवान हर किसी की झोली में नहीं डालता । जिन लोगों को ये सुख नहीं मिलता वो ज़िंदगी भर इस सुख वंचित रह जाते हैं।