Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

IPL 2022: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली ये टीमें

खेल जगत
IPL 2022: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली ये टीमें

आईपीएल का 15 सीजन का आगाज बहुत ही धमाकेदार अंदाज में हुआ है और इस बार 10 टीमों के बीच खिताब जंग होने जा रही है। अब तक खेले गए मैचों के प्रदर्शन की बात करें तो सबसे शर्मनाक प्रदर्शन आईपीएल की सबसे ताकतवर टीमों का रहा है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार और सीएसके ने 4 बार ये खिताब अपने नाम किया है लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक है। शुरूआती मैचों की बात करें तो मुंबई ने 6 मैच खेले है और अभी तक उनको एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। वही बात करें चेन्नई की तो उसका हाल ही मुंबई जैसा ही और अब लग रहा है कि दोनों टीमों का प्लेऑफ तक पहुंचने का सपना टूट गया है।

मम्मी पर उसका आशिक चाकू से करता रहा ताबड़तोड़ वार, बेटा बनाता रहा Video 
आईपीएल 2022 में चेन्नई का आगाज बहुत ही खराब रहा है पहले टीम को धोनी ने कप्तानी छोड़कर झटका दिया था। इसके बाद टीम की लगातार हार से आईपीएल 2022 की प्लेऑफ रेस से भी लगभग बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।  6 मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है और लीग टेबल में 9वें पायदान पर है। आने वाले मैचों एक हार उनको प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर कर देगा।

चेन्नई से भी बुरा हाल इस बार मुंबई इंडियंस का है। आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इस सीजन में लगातार सभी 6 मुकाबले हार चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा को भी समझ नहीं आ रहा है कि हार के क्रम को कैसे तोड़े। मुंबई इस सीज के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।


मुंबई और चेन्नई आईपीएल इतिहास में सबसे कामयाब टीमें मानी जाती हैं। आईपीएल के 14 सीजनों में 9 खिताब इन दो टीमों ने ही जीते है। इस बार पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी गुजरात और लखनऊ इस खिताब को जीतने वाली सबसे प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है।