Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अय्यर के शतक पर फिर गया पानी, मुंबई की धमाकेदार वापसी 

खेल
अय्यर के शतक पर फिर गया पानी, मुंबई की धमाकेदार वापसी 

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की इस सीजन में बहुत ही शर्मनाक शुरूआत हुई थी लेकिन अब वह लय में लौटती हुई दिख रही है। रविवार को खेले गए मैच में उसने कोलकाता को 5​ विकेट से हराया। वानखेड़े के मैदान में सुपर संडे के पहले मैच में मुंबई ने जबरदस्त धमाल मचाया।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

यह कोलकाता पर मुंबई की 23वीं जीत है। दोनों ने अब तक 32 मैच खेले हैं। मौजूदा सीजन में मुंबई की लगातार दूसरी जीत है लेकिन इसके बाद भी वह पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 17.4 ओवर में 5 विकेट पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 25 गेंद पर 58 रन की पारी वेंकटेश अय्यर के शतक पर भारी पड़ गई। पहले विकेट के लिए ईशान ने रोहित के साथ 29 गेंद में 65 रन की तुफानी साझेदारी कर टीम की जीत निश्चित कर दी। इसके बाद नाम मात्र की ओपचारिकता  सूर्या और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय साझेदारी ने कर दी।