Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सबके सहयोग से लगेगा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध

आपणो राजस्थान
सबके सहयोग से लगेगा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध

नगर निगम (ग्रेटर) आयुक्त महेन्द्र सोनी ने बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के संबन्ध में जनजागरूकता हेतु होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों एवं यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को आगामी 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया गया है। 

इसलिए सभी संकल्प लें कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करें तथा इस मुहिम को आगे बढायें। सोनी ने कहा कि पर्यावरण की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये आवष्यक है कि प्लास्टिक को बैन किया जाये तथा प्लास्टिक के वैकल्पिक मेटेरियल को बढावा दिया जाये। सिंगल यूज एक ऐसा प्लास्टिक है जिसका उपयोग हम एक बार ही करते हैं। इसे प्रतिबंधित करने के लिए सघन अभियान चलाया जायेगा सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए जिला प्रषासन द्वारा भी “जागृत जयपुर“ अभियान चलाया जा रहा है।
 
बैठक में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्थान के स्वच्छता एक्सपर्ट गिरीष भारद्वाज द्वारा बैठक मे आये हुए होटल रेस्टोरेंटो संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही पर्यावरण को होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया।  बैठक में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रष्मि कांकरिया, उपायुक्त स्वास्थ्य मुकेष कुमार के साथ-साथ होटल-रेस्टोरेंट ढाबा संचालक उपस्थित रहे।