6 मार्च को दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब में होने जा रहे NAKSHATRA AWARDS में अतिथि के रूप रेलवे बोर्ड चैयरमैनर रमेश चन्द्र रत्न और कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में देश भर के ज्योति शास्त्र के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वालें प्रखर ज्योति शास्त्र के ज्ञाताओं को नक्षत्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में नवतेज टीवी मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल होगा और नवतेज टीवी एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी ने इसके लिए vayom international vayom india का आभार जताया है। रोहित तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत ही अद्भुत होगा इसमें शामिल होने के लिए देश के कई सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है और इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दूसरे अवार्ड फंक्शन से अलग है और इसी वजह से लोगों को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है।
