ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी ने एक बार फिर भारती सिंह ओर हर्ष लिम्बाचिया पर अपना शिंकजा कस लिया हैं, कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गयी हैं दरअसल एनसीबी ने कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है|
UP में महिला वकीलों ने एक दुसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए, बाल भी खींचे, देखिए VIDEO VIRAL!
आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2020 के अंत में ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था इसी के साथ हर्ष और भारती के ऑफिस मे भी छापेमारी की गयी और 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था. एनसीबी ने बताया हैं कि पूछताछ के बाद भारती और हर्ष ने गांजा सेवन की बात को स्वीकार किया हैं, इसके बाद भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था|
जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ 200 पेज का चार्टशीट पेश की हैं यह चार्टशीट ड्रग्स मामले को लेकर दाखिल की हैं| इससे पहले भी कपल को गिरफ्तार किया गया बाद में वो जमानत पर बाहर आ गये
