चुनावी साल में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान पहुंचे..प्रधानमंत्री का ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है मोदी ने नाथद्वारा में रेलवे लाइन सहित पांच हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।नेशनल हाईवे से उदयपुर-डूंगरपुर और बांसवाड़ा को फायदा होगा। बिलाड़ा और जोधपुर सेक्शन के निर्माण से बॉर्डर तक पहुंच आसान होगाी। इसका बड़ा फायदा होगा कि जयपुर से जोधपुर की दूरी भी तीन घंटे कम हो जाएगी।
चुनावी माहोल में प्रधानमंत्री के दौरे को राजस्थान चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है इससे पहले दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी का जयकारों के साथ स्वागत हुआ है। इस दौरान जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाषण के लिए मंच पर पहुंचे तो कुछ सेकेंड तक मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। लोगों को शांत करने के लिए प्रधानमंत्री ने हाथ से इशारा भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है और भारत के शौर्य, धरोहर का वाहक है। राजस्थान जितना सिद्ध होगा, भारत के विकास को गति मिलेगी। इसलिए हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्र्रक्चर पर सबसे ज्यादा काम कर रही है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करता हूं तो रेल और रोड नहीं होता है।शहरों और गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाता है और दूरी कम करता है। समाज में सुविधाएं बढ़ाता है और उसे जोड़ता है। डिजिटल सुविधाओं को बढ़ता है और लोगों का जीवन आसान करता है। विरासत को बढ़ावा देने के साथ ही विकास को गति देता है। जब हम आने वाले 25 साल में विकसित भारत के संकल्प की बात करते हैं तो उसके मूल में यही इंफ्रास्ट्रक्चर ताकत बन उभर रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजुद रहे जनसभा में गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। एक गांव से दूसरे गांव की दूरियां लंबी है। राजस्थान की योजनाओं में पानी, बिजली पहुंचाते हैं और योजनाएं पहुंचाते हैं। हम हाईवे और सड़क बना रहे हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे, अब हम गुजरात से काफी आगे बढ़ चुके हैं। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर बोले कि सेंट्रल मध्यस्थता करवाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने दो बार रिपीट भी किया था कि उसी भावना के साथ आगे बढ़ाए। केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन को भी आगे बढ़ा रहे है।साथ ही सीएम ने राइट टू सोशल सिक्योरिटी और राइट टू हेल्थ एक्ट बनाने की मांग की है।
Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम ने बजरंगबली के नाम पर बैन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक मंच पर सभी बैठे हैं। लोकतंत्र में विचारधारा की लड़ाई है और सभी को बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का भी सम्मान होना चाहिए।पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत को अपना मित्र बताया. तो इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा, हमारे बीच दुश्मनी नहीं है. सिर्फ विचारधारा की लड़ाई है. हालांकि, गहलोत ने ERCP प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा, राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल का संकट है. इस पर पीएम मोदी ने कहा, यदि जल संकट की समस्या का समाधान पहले कर लिया गया होता तो जल जीवन मिशन की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।
