Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इन 3 दलों से छीन गया नेशनल पार्टी का दर्जा, आप को हुआ फायदा

देश विदेश
इन 3 दलों से छीन गया नेशनल पार्टी का दर्जा, आप को हुआ फायदा

केंद्रीय चुनाव आयोग ने पार्टी के स्टेटस को लेकर बड़ा फैसला लिया जिसके बाद देश में 6 दलों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। लेकिन सबसे बड़ा झटका तीन बड़ी पार्टियों को लगा है जो लंबे समय से राष्ट्रीय पार्टी का तमका हासिल कर रखा था। राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म हो गया है। लेकिन बहुत कम समय में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है।

तीनों दलों से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने के प्रमुख कारण

किसी भी पार्टी को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त होना चाहिए

3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीत जीतने चाहिए

विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने चाहिए।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के फायदे
देश में कहीं भी चुनाव लड़ सकती है

31 हजार से ज्यादा लोगों की मानसिक समस्या हुई दूर

पूरे देश में एक ही चुनाव चिह्न आवंटित होगा और उसक चिन्ह दूसरा दल उपयोग नहीं कर सकेंगा

दिल्ली में केंद्रीय दफ्तर खोलने की अनुमति मिल जाती है

चुनाव प्रचार के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मौका मिलता है

AAP ने बनाया नया रिकॉर्ड

गुजरात चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने में देरी को लेकर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब उनको यह दर्जा मिल गया है और वह भारतीय इतिहास में सबसे कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया है।