Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना हुआ बेकाबू: 24 घंटे में 3 लाख नए केस और 400 लोगों की हुई मौत

रेसिपी
कोरोना हुआ बेकाबू: 24 घंटे में 3 लाख नए केस और 400 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में संक्रमण के 3 लाख से ज्यादा नये मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है तो 3 लाख से ज्यादा नए केस मिले है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या 10 हजार के पार चली गयी है। वैज्ञानिकों ने पहले इस बात की चेतावनी जारी कर दी थी कि जनवरी के अंत में फरवरी के मध्य तक तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर होगी।

Udaipur Gang Rape: खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, महिला बिना साड़ी के पहुंची Police Station

सरकार के आंकड़ों की बात करें तो देश में उपचाराधीन मरीजों संख्या बढ़कर 21 लाख पार हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर की बात करें तो इसका प्रतिशत 15 से ज्याद है। गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं आता है तो इस वायरस का अंत जल्द हो जाएगा। लेकिन अगर तीसरी लहर के दौरान कोई नया वायरस जन्म लेता है तो फिर यह वायरस दुनिया के लिए परेशानी बन सकता है।

​​​​​​​

ये खबर आप तभी देखिये जब आप अपने आंसू रोक पाये,देखें Video

तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही है लेकिन फिर भी इसका रूप विकराल होता जा रहा है। भारत में मार्च के अतं तक तीसरी लहर का असर खत्म होने का दावा किया गया है। भारत में इस खतरे को देखते हुए बच्चों के लिए और तीसरी डोज लगाने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

देश में कोरोना के शिकार हुए लोगों का आंकड़ा
कुल संक्रमित: 3,89,03,740
कुल रिकवरी: 3,62,91,335
कुल मौतें: 4,88,874