दक्षिण अफ्रीका से निकला यह वायरस बहुत खतरनाक बताया जा रहा है और इसके प्रभाव को देखते हुये लगभग सभी देशों ने अफ्रीका की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नये वायरस की गंभीरता को देखते हुए सभी देशों को सतर्क रहने की बात कही है। ओमिक्रोन का पहला केस एक सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था लेकिन देखते ही देखते यह वायरस 12 से ज्यादा देशों में फैल गया है।
इस नये वायरस का खतरा इसलिए ज्यादा बताया जा रहा है कि नए वायरस से संक्रमित हो रहे हैं कई लोगों ने तो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है। इसके बाद भी यह वायरस उनको संक्रमित करने में कामयाब होता दिख रहा है। कोरना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को B.1.1.529 नाम दिया है। अफ्रीका के बाहर ओमिक्रोन के मामले जर्मनी, इटली, बेल्जियम, इजरायल और हांगकांग के साथ कई देशों में मिल रहे हैं। भारत में अभी तक इस वायरस का एक भी मरीज नहीं मिला है लेकिन भारत सरकार को इस वायरस की गंभीरता को देखते हुये हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
