भारत में इन दिनों कोरोना की चौथी लहर के साथ भीषण गर्मी का कहर जारी है और इसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। भारत के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़े है तो कुछ राज्यों भीषण गर्मी के कारण लोगों की जान आफत में आई हुई है। इस दोहरी मार के कारण कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा मंडरा रहा है।
राजस्थान का श्रापित गाँव , क्यूँ हुआँ रातों रात वीरान
राजधानी जयपुर के साथ अन्य शहरों में बच्चों पर नए वायरस का हमला हुआ है और इसके कारण बच्चे तेजी से बीमार हो रहे हैं। बच्चों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार के केस बढ़ने से चिंता होने लगी है। डॉक्टर्स भी इस वायरस से अनजान है कि ये नया वायरस कैसे तेजी से फैल रहा है। बच्चों को इस समय बुखार आने का ज्यादा खतरा मंडरा रहा है।
इस नए वायरस के कारण आंतों में सूजन आ जाती है और उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन होने लगता है। यदि इलाज में देरी हो जाए तो बच्चे की जान भी जा सकती है। इस वायरस से बचने के लिए बच्चों को दिन में साफ सादा पानी, छाछ-लस्सी, जूस या नींबू शिकंजी देना नहीं भुले। शादी-समारोह में बनी चीजें ज्यादा नहीं खाए और धूप में ज्यादा नहीं निकले।
गर्मी के कारण बच्चों के पेट में गर्मी हो जाती है और खाना नहीं पचता है। अगर आपका बच्चा बीमार होता है तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिले और सही समय पर इलाज लें ताकि ये वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं हो सके।
