Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

5 साल तो योगी सरकार का ट्रेलर, असली फिल्म तो बाकी है: गडकरी

उत्तर प्रदेश
5 साल तो योगी सरकार का ट्रेलर, असली फिल्म तो बाकी है: गडकरी

यूपी चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने यूपी को जमकर सौगाते दी है और 5 साल के विकास कार्य पर योगी सरकार की जमकर तारीफ की है। यूपी चुनावों से पहले पीएम से लेकर बड़े केंद्रीय मंत्रियों ने अपने विभागों से यूपी के विकास के लिए करोड़ो रूपये की योजनाएं शुरू करने का काम किया है। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं हो रही है और 5 साल के योगी शासन को तो महज ट्रेलर बताया है और असली फिल्म तो बाकी है कहा जा रहा है।

5 साल तो योगी सरकार का ट्रेलर, असली फिल्म तो बाकी है: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में जो विकास हुआ है वह बहुत ही शानदार है। इससे पहले यूपी का इतना विकास 5 साल में कभी नहीं हुआ और कहा कि यह तो महज ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी बाकी है।

जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त होने के साथ गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी को भी जड़ से खत्म करने की तैयारी की जा रही है। योगी के 5 साल तो विकास का केवल ट्रेलर है असली फिल्म यानी विकास होना तो अभी बाकी है। 
जनता से अपील की एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश का डबल इंजन वाली सरकार को विकास करने का मौका देना चाहिए। यूपी में पहले सड़कों का क्या हाल था सभी को पता है लेकिन 5 सालों में बड़े—बड़े राष्ट्रीय राजर्माग बनकर तैयार है और दिल्ली का रास्त चंद घंटों में तय होता है।


यूपी चुनावों में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है और आने वाले चुनावों में फिर से 300 से ज्यादा सीट जीतने के नारे से वह चुनावी मैदान में उतर चुकी है। नए साल की शुरूआत में ही यूपी में चुनावी तारीखों का ऐलान हो सकता है और आंचार संहित के लगने से पहले केंद्र सरकार यूपी में विकास की बड़ी योजनाओं की घोषणा कर रही है।