Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मुस्लिम देशों ने भारत पर उगला जहर, चीन ने किया पाकिस्‍तान का समर्थन

रेसिपी
मुस्लिम देशों ने भारत पर उगला जहर, चीन ने किया पाकिस्‍तान का समर्थन

पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में मुस्लिम देशों के संगठन OIC की बैठक में सभी मुस्लिम देशों ने भारत के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है। भारत को लेकर चीन भी ओआईसी के 46 सदस्‍य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ कश्‍मीर, हिजाब बैन और मिसाइल अटैक को लेकर भारत पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहा है। 

फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन

इस बैठक में कहा कि हम भारत में मुस्लिमों के साथ भेदभाव हो रहा है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं जिससे मुस्लिम राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से पीछड़ रहे हैं। पाकिस्‍तान ने मुस्लिम देशों का सहारा लेते हुए कहा कि हम भारत में मुस्लिमों पर हो रहे हमले से चिंतित हैं।

कश्‍मीर के लोगों के साथ एकजुट है और इस विवाद का समाधान सुरक्षा परिषद के मुताबिक किया जाए। ओआईसी ने मांग की है कि कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 को फिर से बहाल किया जाए। पिछले दिनों पाकिस्तान में भारतीय मिसाइल के दुर्घटनावश चल जाने पर भी विरोध किया गया है। 


पाक पीएम इमरान खान ने अपनी हताशा का इजहार करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ कोई भी देश बोलने को तैयार नहीं है। इमरान ने कहा कि हम डेढ़ अरब मुसलमान हैं लेकिन कश्‍मीर और फलस्‍तीन का मुद्दा हल करने में नाकाम रहे है। हमारा कश्‍मीर पर कोई प्रभाव नहीं है और मोदी सरकार अपनी मर्जी से फैसले ले रही है।