नये नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सफर की शुरुआत से पहले अपनी ट्रैवल हिस्ट्री और निगेटिव RT-PCR जांच रिपोर्ट देनी जरूरी होगी। अगर आप किसी दूसरे देश से भारत आ रहे हैं तो आपसे पिछले 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री का रिकॉर्ड मांगा जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला सकेंगा कि आप उन देशों की यात्रा से तो नहीं लौटे है जहां वायरस का नया वैरिएंट फैल चुका है।
बाहर से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कोरोना टेस्ट किया जाएगा और रिपोर्ट आने तक इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर रुक कर ही इंतजार करना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर 7 दिन के होम क्वारंटाइन में रहने के बाद 8वें दिन फिर से टेस्ट करवाना होगा यदि वह रिपोर्ट भी निगेटिव आता है तो अगले 7 दिन उन्हें सेल्फ-मॉनिटरिंग में रहना होगा।
केंद्र सरकार ने कोरोना के नये वायरस वाले देशों को 'एट रिस्क' में शामिल हैं किया है जिसमें ब्रिटेन, इजराइल, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर और हांगकांग को नाम बताया जा रहा है। भारत में अभी तक ओमिक्रोन का एक भी मामला नहीं आया है और बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच करने से इस वायरस को देश में आने से रोका जा सकता है।
