कोरोना वायरस से फैली महामारी अब रूकने का नाम ही नहीं ले रही है और आए दिन इस वायरस के नए वैरिएंट आने से पूरी दुनिया की परेशानी बढ़ी हुई है। ओमिक्रॉन का नया सबवैरिएंट दुनिया के कई देशों में दस्तक दे चुका हैं। इस नए वायरस को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है कोई इसे कम घातक बता रहा है तो कोई ज्यादा बता रहा है।
नए वायरस को लेकर WHO ने अपनी चिंता जताते हुए इस वायरस से सतर्क रहने की सलाह दी है। अफ्रीका से शुरू हुआ नया वायरस अब तक पांच देशों में फैल चुका है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि डेनमार्क में अब ओमिक्रॉन से ज्यादा इस नए सबवैरिएंट के केस मिल रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि नया सबवैरिएंट पुराने वैरिएंट जितना ही असरदार है, लेकिन फिर भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। कुछ केसों में यह बात सामने आ रही है की सबवैरिएंट का खतरा बूस्टर डोज लेने वाले लोगों को भी शिकार बना रहा है। मौजूदा वायरस और भविष्य में आने वाले वायरस के खतरे से बचने के लिए वैक्सीन की डोज लेना जरूरी है। इस वायरस को रोकने में पिछली इम्यूनिटी पर्याप्त नहीं है इसके लिए नई बूस्टर डोज लगाना जरूरी होगा। तीसरी लहर में मौतों का ग्राफ इतना ज्यादा नहीं जितना दूसरी लहर में दिखा था।
दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों की आबादी में पाए जाने वाला NeoCov वेरिएंट सबसे ज्यादा घातक है, इसके कारण संक्रमित हुए मरिजों को पहली बार 2012 में सऊदी अरब में देखा गया था. वैज्ञानिकों का मानना है कि नियोकोव मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम से संबंधित है, जो इंसानों में सामान्य सर्दी से लेकर गंभीर श्वसन सिंड्रोम तक की बीमारियों का कारण बन सकता है।
