भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रोन’ के 170 से जयादा नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 960 के पार पहुंच गये है। ओमिक्रॉन के मामले दिनों—दिन बढ़ते ही जा रहे है और अब इस वायरस ने 22 राज्यों में अपना पांव जमा लिया है।
WHO का अलर्ट: ओमिक्रॉन के कारण जल्द आएगी कोरोना की 'सुनामी', भारत में भी बढ़ा खतरा
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली में सबसे अधिक 260 मामले सामने आए और इसके बाद महाराष्ट्र में 250, गुजरात में 97, राजस्थान 69 केस के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं बात करें कोविड-19 के केस की तो लगभग 13 हजार नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है और मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
राजस्थान में ओमिक्रॉन के साथ कोरोना के केस भी तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को ओमिक्रॉन के रिकॉर्ड 23 नए केस मिलने के बाद नए वैरिएंट से संक्रमित मिलने वालों की संख्या 69 हो गई है। जयपुर में कोरोना (डेल्टा) के 85 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।
राजस्थान में सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में मिल रहे है और अब तक 35 से ज्यादा इनकी संख्या हो गयी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अजमेर में 17, सीकर में 4, उदयपुर में 4, भीलवाड़ा में 2 मरीज मिल चुके है। इस खतरे को देखते हुए सीएम गहलोत ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है और इसके तहत कार्यक्रमों, रैलियों, प्रदर्शनी, धार्मिक व अन्य समारोह में 200 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलिब्रेशन की छूट रहेगी।
