Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इन अंगों को डैमेज कर रहा है ओमिक्रॉन, तीसरी लहर ने मचाया कोहराम

रेसिपी
इन अंगों को डैमेज कर रहा है ओमिक्रॉन, तीसरी लहर ने मचाया कोहराम

भारत में इन दिनों कोरोना के साथ ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है और इसकी वजह से तीसरी लहर शुरू हो गयी है। ओमिक्रॉन को लेकर कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसके हल्के लक्षण भी शरीर के कई अंगों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। हाल ही में एक शोध में दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन के हल्के लक्षण नजर नहीं आते हैं और इसकी वजह से लोग इनकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं।

Vaccine लगवाने के बाद भी आखिर क्यों हो रहा है Corona? जाने एक्सपर्ट से!,देखें Video

शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि ओमिक्रॉन के कारण फेफड़े पर प्रभाव पड़ने के साथ और सांस लेने में दिक्कत शुरू हो जाती है।  हृदय की पम्पिंग पावर में भी कमी होना शुरू हो जाती है और रक्त में प्रोटीन का स्तर बढ़ जाता है। इन सबके होने से हृदय पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। किडनी और ब्रेन फंक्शन पर इसका असर देखने ​को मिला है।

संबंध बनाने के लिए होती थी पत्नियों की अदला-बदली रैकेट का खुलासा!,देखें Video

ओमिक्रॉन से मरने वालों की संख्या अभी बहुत कम है लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि आने वाले समय में मौतों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की गलती नहीं करें क्योंकि इसका प्रभाव लंबे समय बाद दिखाई देता है। कोरोना के पिछले वैरिएंट्स के मुकाबले में इसका प्रभाव फेफड़ों पर कम प्रभाव डालता है।


नए वैरिएंट में स्वाद, गंध की पहचान करने की क्षमता भी कम होने की बात कही जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार विशेष लक्षण नहीं दिखने से इसके फैलने की रफ्तार बढ़ जाती है और लोग जब ज्यादा बीमार होते है तब उसकी दवाई लेते हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 1 लाख 67 हजार नए मामले मिले है जो रविवार के तुलना में थोड़े कम है।