Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना कहर: दूसरी लहर जैसा तांडव फिर शुरू, 2.50 लाख नए मामले

रेसिपी
कोरोना कहर: दूसरी लहर जैसा तांडव फिर शुरू, 2.50 लाख नए मामले

सर्दी बढ़ने के साथ कोरोना की तीसरी लहर का खतर भी बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे हालात की बात करें तो दूसरी लहर जैसा तांडव फिर शुरू हो गया है। कोरोना के नए मामलों ने इतना भारी इजाफा हुआ है कि आने वाले दिनों में 5 से 10 लाख मरीज हर दिन मिलेंगे और मरने वालों की संख्या बहुत ज्याद होगी।

Swami Prasad Maurya की SP में एंट्री के बाद Mulayam के समधी BJP में शामिल!, देखें Video

देश ही नहीं पूरी दुनिया में में ओमिक्रॉन की वजह से आई कोरोना की तीसरी लहर बेलगाम होती जा रही है। बात करें पिछले 24 घंटे की तो भारत में 2.50 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और ओमिक्रॉन के मामले भी 6 हजार के करीब पहुंच गए हैं जो चिंता का विषय बन गया है। अगर आने वाले दिनों में ऐसा ही रहा तो देश में हाहाकार मच जाएगा। 

Vaccine Booster Dose के नाम पर Scam, खाली कर सकता है Bank Account,देखें Video

देश में कोरोना के केस 10 दिन में लगभग 10 गुना बढ़ गए है और देश में अब मरीजों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। यह आंकड़े देखकर मई 2021 की याद ताजा होने लग गयी है। मई 2021 में जिस तरह से कोरोना की लहर ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में लिया और हजारों लोगों की जान ली तो सरकारों के भी हाथ पांव फूल गये।


कोरोना से मरने वालों को आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में 500 लोगों की जान गयी है। अगर कोरोना की रफ्तार नहीं रूकी तो देश में हालात बहुत ही खराब हो सकते है और सरकारों को जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने चाहिए।