Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत में बढ़ने लगी ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या, ऐसे बरते सावधानी

रेसिपी
भारत में बढ़ने लगी ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या, ऐसे बरते सावधानी
अ​फ्रीका से फैला कोरोना का नया वैरिएंट अब धीरे—धीरे पूरी दुनिया में दस्तक दे रहा है और अब तक इस वायरस के चपेट में 40 से ज्यादा देश आ चुके हैं। भारत में इस नये वायरस के मरीजे धीरे—धीरे बढ़ रहे हैं और अब तक भारत में ओमिक्रॉन के 3 मरीज मिल चुके है। अब तक मिले ओमिक्रॉन के मरीज हाल ही में विदेश से लौटे है लेकिन इन लोगों ने इस वायरस के खतरे की अनदेखी करते हुये कई लोगों से मिले हैं।

भारत में ओमिक्रॉन का तीसरा मरीज मिलाभारत में पिछले दो दिन के अन्दर ही तीन ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिले हैं। पहला मामला कर्नाटक में मिला था जहां दो ​व्यक्तियों में इसके लक्षण मिले थे और अब तीसरा मरीज गुजरात के जामनगर में मिला हैं। यह व्यक्ति दो दिन पहले ही जिम्बाब्वे से भारत लौटा था और जांच करने के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। 
लापता लोगों से हुई परेशानीओमिक्रॉन के खतरे की खबर के बाद भी दक्षिण अफ्रीका से आये दर्जन भर लोगों का पता नहीं चलने के कारण सरकार की चिंता बढ़ी हुई है। इन लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसके बाद इन लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। 
ऐसे बरते सावधानीअगर आपके पड़ोस में ऐसा व्यक्ति जो हाल ही में विदेश से लौटा है उसके बारे में पता रखें और उससे दूरी बनाकर रखें। अगर वह सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करता है तो प्रशासन को इसकी जानकारी दें ताकि उसके कारण किसी को इस वायरस का शिकार होने से बचाया जा सकें। अगर आप भी बाहर से आये है तो अपने आप को घर में बंद कर लें अपनी जांच करवाने के बाद ही लोगों से सपर्क करें।