Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दु​निया में भारी तबाही मचाने आ गया ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट, जानें नए वायरस का खतरा

रेसिपी
दु​निया में भारी तबाही मचाने आ गया ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट, जानें नए वायरस का खतरा

इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना और ओमिक्रॉन जैसे वायरस से लड़ रही है और इसके कारण कई लोगों की जान चली गयी है। भारत में कोरोना की तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर है और ​हर दिन रिकॉर्ड तोड़ नए मरीज मिल रहे है। इस खतरे के बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जल्द ही दुनिया को एक नए खतरनाक वायरस से लड़ना पड़ सकता है। इस नए वायरस ने कई देशों में दशतक दे दी है और इस खतरा ओमिक्रॉन से भी ज्यादा होने का दावा किया जा रहा है।

एक ऐसी ‘Lady Don’ जो बंदूक की नोंक पर करवाती थी डांस! | Lady Don Rekha Meena

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BA.2 के आने से खतरा बढ़ गया है। BA.2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन से भी तेज गति से फैलने वाला वायरस बताया जा रहा है। भारत सहित अन्य देशों में ओमिक्रॉन के इस नए वैरिएंट के सैकड़ों मामलों की पहचान हो चुकी है। 
इस नए वैरिएंट का लगभग 2 दर्ज देशों में भी पता चला है। 

दुल्हन को दुल्हे ने मारा थप्पड़, गुस्साई दुल्हन ने Cousin से ही कर ली शादी

BA.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है या नहीं इसको लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसके फैलने की क्षमता बहुत तेज है जो एक चिंता का विषय बन गया है। इस वायरस के आने से यह बात सही साबित हो रही है कि दुनियों को अभी कोरोना से आजादी नहीं मिलेगी और कई देशों में आने वाले दिनों में बड़ी सुनामी का सामना करना पड़ सकता है। 


नए वेरिएंट की वजह से महामारी के दो अलग-अलग पीक का सामना करना पड़ सकता है। भारत में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के 500 से ज्यादा सैंपल्स की जानकारी ली गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि हमें अब इस प्रकार की वायरस के साथ जीने की आदत डालनी होगी।

भारत में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए केस आए हैं। रविवार को 3 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले है और 439 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले रविवार को मिले संक्रमित की संख्या में बढ़ी कमी देखने को मिली है।