बेटी की शादी में दहेज देने की परंपरा कई सालों से चली आ रही है और इसके लिए लड़की का पिता कर्ज लेकर इसको पूरा कर रहा है। लेकिन कई लोगों ज्यादा दहेज देने को अपनी शान मानते है और इसी वजह से गरीब परिवार को भी इस होड़ में शामिल होना पड़ता है। भरतपुर में एक पिता ने अपनी बेटी को दहेज में 1 करोड़ से ज्यादा रुपए नकद दिए है जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।
चलती कार में Heroin का बनाया 1.5 करोड़ का Porn,देखें Video
बर्खास्त थानेदार पिता ने अपनी बेटी को दहेज में 1 करोड़ 15 लाख 101 रुपए नकद देकर सबको हैरान कर दिया। लड़की का पति आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। इस रकम की घोषणा सबके सामने की गयी और 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां दिखकर पूरी बारात हैरान हो गयी।
Omicron variant के नए Strain से दहशत, बच्चे भी आ रहे चपेट में,देखें Video
बारात के स्वागत-सत्कार के दौरान बारातियों को 511 रुपए और एक पगड़ी भेट की गयी। प्रदेश शादी समारोह में 100 लोगों के शामिल होने के बाद लगभग 1 हजार लोग शामिल हुए। इतना ही नहीं इस शादी में नदबई विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना, पूर्व विधायक घनश्याम महर के साथ कई बड़े नेता शामिल हुए।
स्थानिय प्रशासन इस शादि को लेकर अनदेखी करते हुए कह रहा है कि हमें भी वीडियो के माध्यम से पता चला है। लड़की के पिता का नाम अर्जुन सिंह है जो पुलिस विभाग में है लेकिन किसी कारण के चलते वे सस्पेंड है। इस शादी में दहजे देने को अपराध बताया जा रहा है तो पुलिस विभाग इसकी जांच में जुटा है।
