Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ओवैसी की राजस्थान में होगी एंट्री, कांग्रेस की बढ़ेगी परेशानी

आपणो राजस्थान
ओवैसी की राजस्थान में होगी एंट्री, कांग्रेस की बढ़ेगी परेशानी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावों में अब एक साल का समय बचा है तो इसको लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए है। राजस्थान में चुनावों से पहले हर बार तीसरे मौर्चे की हवा बनती है लेकिन चुनाव परिणाम के बाद उसकी हवा निकल जाती है। लेकिन इस बाद कई ऐसे दल चुनावों की तैयारियों लगी हुई जो जाति विशेष को अपना वोट बैंक बनाकर जीत के सपने देख रही है। इस बार आप, रालोपा, एआईएमआईएम और बीटीपी के अलावा कई दूसरी पार्टियां भी अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है।

Sohail और Junaid की हवस का शिकार हुई 2 बहनें, Rape के बाद हत्या!

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एआईएमआईएम को लेकर हो रही है क्योंकि इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान का दौरा करना शुरू कर दिया है। ओवैसी की नजर उन सीटों पर है ज्यादा मुस्लिम आबादी है और जहां जीत का अंतर कम रहा हो। एआईएमआईएम राजस्थान की 45 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।


चुनाव से पहले एआईएमआईएम क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रही है।  प्रदेश प्रवक्ता जावेद अली खान ने कहा कि उनकी पार्टी 36 कौम की पार्टी है और सबका विकास करना उनकी प्राथमिकता है। राजस्थान में बेरोजगार, महिला उत्पीड़न ,मॉब.लिंचिंग पर बोलने को कोई तैयार नहीं है। ओवैसी का यह दौरा कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी करेगा क्योंकि मुस्लिम समाज से ज्यादा विधायक कांग्रेस के है और जहां भी ओवैसी की पार्टी चुनाव लड़ती है उसका नुकसान कांग्रेस को होता है।