Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

विधानसभा चुनाव 2023ः राजस्थान के इन नेताओं का बढ़ा कद, जानें बीजेपी का पूरा प्लान

राज्य समाचार
विधानसभा चुनाव 2023ः राजस्थान के इन नेताओं का बढ़ा कद, जानें बीजेपी का पूरा प्लान

2023 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस जबरदस्त तैयारियों में लगी हुई है और प्रदेश के नेताओं को दिल्ली में कद बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी ने तीन नेताओ का दिल्ली में कद बढ़ने से राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कानून व्यवस्था को लेकर BJP ने गहलोत सरकार को घेरा!

पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने भूपेंद्र यादव, ओमप्रकाश माथुर और सुनील बंसल पर भरोसा जताते हुए अहम जिम्मेदारी दी है। इनको जिम्मेदारी मिलने से राजस्थान में इनका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। राजस्थान में बीजेपी के नेताओं में जबरदस्त गुटबाजी देखने को मिल रही है और अब इन नेताओं के पास अच्छा मौका होगा कि वह गुटबाजी को खत्म करें। चुनावों में गुटबाजी होगी तो इसका नुकसार पूरी पार्टी को उठाना होगा।

केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बने भूपेंद्र यादव प्रदेश के साथ राष्ट्रिय स्तर पर भी उनका अच्दा प्रदर्शन रहा है। आगामी चुनावों से राजस्थान में भी उनको बड़ी भूमिका निभानी होगी। कई बार इनको अगला सीएम होने की खबरे आती रहती है।


ओम प्रकाश माथुर को पीएम मोदी का सबसे नजदीकी नेता माना जाता है। माथुर ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात मे काम कर चुके है। माथुर का कद बढ़ना राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माथुर को प्रदेश का सीएम चहेरा भी होने की बात कही जाती है।

सुनील बंसल ऐसा नाम है जो युवाओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। अमित शाह ने बंसल को जो जिम्मेदारी दी तो उन्होंने इसको पूरा करके दिखाया है। वर्तमान में वह कई राज्यों के प्रभारी के साथ राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर बने हुए है।

राजस्थान के ये तीनों नेता भविष्य में देश की सियासत में बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। इन तीनों नेताओं से राजस्थान के सैकड़ों कार्यकता दिल्ली में मिलते है और इसी वजह से समझा जा सकता है कि आने वाले दिनों में इनकी राजस्थान में कितनी अहम भूमिका होगी।