Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना के नए वेरिएंट से दुनिया में मचा हड़कंप, पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा

देश विदेश
कोरोना के नए वेरिएंट से दुनिया में मचा हड़कंप, पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा
कोरोना की मार झेल रहा पूरा विश्व अभी इससे उभरा ही नहीं है और कोरोना के नये वेरिएंट की खबर से हड़कंप मच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार को लेकरर चिंता जाहिर की है। इस नये वेरिएंट को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया गया है। नया वेरिएंट बहुत तेज गति से फैलता है और इस पर किसी प्रकार की वैक्सीन कारगर नहीं है। इसी कोरोना वायरस के प्रसार से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। तेजी से फैलने ओमीक्रॉन की वजह से कई देशों को यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

साउथ अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने इस नये वेरिएंट की घोषणा की है। नये वैरिएंट के मामले अफ्रीका के अलावा इजरायल और बेल्जियम में भी मिले है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्तियों को वैक्सीन लग चुकी है और इसके बाद भी इस वायरस की चपेट में आना बड़े खतरे की तरफ इशारा कर रहा है। इजरायल में एक शख्स को वैक्सीन की बूस्टर डोज भी दी जा चुकी थी लेकिन इसके बाद भी वह संक्रमित हुआ है।
दक्षिण अफ्रीका से निकले नये वेरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान को लेकर शनिवार को बैठक करेंगे। भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है और वैक्सीन लगने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। लेकिन इस नये वेरिएंट के आने से केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है। भारत ने 15 दिसंबर से नियमित अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी है लेकिन इस नये वायरस को देखते हुए हवाई सेवाएं को प्रतिबंध किया जा सकता है।

कोरोना वायरस के नये खतरे के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से यात्रा करने वाले लोगों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है और  टीका लगवा चुके लोगों का संक्रमण की चपेट में आना भी नये खतरे का संकेत दे रहा है।