Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

प्लास्टिक की बोतलों से बनी है PM मोदी की ये खास जैकेट, किमत सुनकर उड़ेंगे होश

लाइफस्टाइल
प्लास्टिक की बोतलों से बनी है PM मोदी की ये खास जैकेट, किमत सुनकर उड़ेंगे होश

पीएम मोदी हमेशा अपनी ड्रेस सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है और इस बार उनकी एक जैकेट बहुत ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। पीएम के ड्रेस सेंस को लेकर उनके विपक्ष दल हमेशा सवाल उठाते रहते है लेकिन इसके बाद भी उनका ड्रेस सेंस नए—नए अंदाज में नजर आता है। कुछ दिन पहले उनको संसद में एक नीले रंग के विशेष जैकेट में दिखाई दिए थे और इसको लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है।

Sara Ali Khan और Kartik Aryan की Breakup Story

पीएम का जैकेट हमेशा खास होता है लेकिन इस बार उनका जैकेट कपड़े से नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतलों की रिसाइकिल की गई सामग्री से बना हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी को ये विशेष जैकेट बेंगलुरु में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के चलते इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा उन्हें भेंट किया गया था।

इस जैकेट को बोतलों से बनाया गया है जो नया परिवर्तन है। कंपनी ने इंडियन ऑयल को PET बॉटल से बने अलग-अलग रंगों के कपड़े भेजे थे और इसमें से पीएम ने चंदन के रंग का कपड़ा पसंद किया था। इसके बाद इस कपड़े को गुजरात में पीएम टेलर के पास भेजा गया तथा उन्होंने फिर इस जैकेट को तैयार किया था। इसको बनाने वालों के अनुसार इस जैकेट को तैयार करने में 15 बोतलों का इस्तेमाल किया गया है। इस जैकेट की कीमत 1500 से 2000 रुपये है। आने वाले दिनों इस प्रकार से कई प्रकार के कपड़े तैयार किए जाएंगे।