Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की हुई घोर बेइज्जती

खेल जगत
मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की हुई घोर बेइज्जती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम हमेशा अनी बेइज्जती को लेकर चर्चा में बनी रहती है कभी मैच नहीं होने के कारण तो कभी दर्शकों के कारण ऐसा होता है। पाकिस्तान में कोई भी टीम खेलने से पहले दस बार सोचती है और उसके बाद मैच खेलने पाकिस्तान जाती है लेकिन कई बार आंतकी खतरे को देखते हुए टीम मैच खेले बिना लोट जाती है। इन दिनों पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी—20 सीरीज खेली जा रही है लेकिन मैच को देखने वाले दर्शकों की कमी के कारण जीत का जश्न फीका पड़ रहा है।

कप्तानी विवाद के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले को पाकिस्तान ने 9 रन से जीता लेकिन इस जीत का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में दर्शक ही नहीं थे। स्टेडियम में 30 हजार की दर्शकों क्षमता है लेकिन मैच देखने केवल तीन हजार लोग ही मौजूद ​थे और ऐसे में टीम को बेइज्जती का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी हैरान है कि मैच टिकट के दाम आधे करने के बाद भी दर्शक मैच से दूरी बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है टीम को निराशा होती है उनका मनोबल गिरता है। पाकिस्तान में पहले ही मैच का आयोजन बड़ी मुश्किल से होता है और ऐसे में दर्शकों का नहीं आना ज्यादा परेशानी बन रहा है।


पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने खाली स्टेडियमों पर दुख जताया और कहा कि ऐसा होना पूरी टीम के लिए शर्मनाक है। मैच में दर्शकों के नहीं आने के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। लेकिन कारण जो भी अगर टीम की जीत पर देश जश्न नहीं मनाता है तो खिलाड़ियों का मन उदास होता है।