Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पारीक महिला परिषद ने किया वीरांगनाओं का सम्मान

आपणो राजस्थान
पारीक महिला परिषद ने किया वीरांगनाओं का सम्मान

विद्याधर नगर स्थित सांझाी हॉस्टल में देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने जवानों की वीरांगनाओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के लिए शहिद हुए जवानों को याद किया गया और बताया गया कि इनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। 

इस कार्यक्रम में पारीक महिला परिषद की ओर से देश के लिए शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शशी पुरोहित और कृष्णा पुरोहित ने वीरांगनाओं का माला पहनाकर स्वागत किया साथ में उनको भेट स्वरूप उपहार देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान परिषद की सभी सदस्यों ने देश के सैनिकों को याद करते हुए देश भक्ति के ​गीत गाए।


इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि महिलाओं ने देश के लिए अपने परिवार के अहम सदस्य को खोया है उनका दर्द कोई कम नहीं कर सकता है। लेकिन हमारी तरफ से उन शहीदों को याद करते हुए उनके सम्मान के लिए यह छोटा सा कार्यक्रम रखा गया है।