बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी काफी लंबे समय से रिलेश्न में है लेकिन उनका मां बनने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। पायल इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही हैं और वह इस शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट है। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज सबको बताए है जिनके बारे मे बहुत कम लोगों को पता है।
पीएम मोदी को मनमोहन सिंह ने दिखाया आईना!
इस एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब बच्चा पैदा नहीं कर सकती हैं। पायल लगभग 10 साल से पहलवान संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों ही शादी करने के लिए बेताब हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह कभी मां नहीं बन सकती है।
पायल ने कहा वह पिछले 5 वर्षों से गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैे, लेकिन वह नहीं हो पाई हैं और यह उनकी शादी में देरी का सबसे बड़ा कारण बना है। इस दौरान पायल भावुक हो गई और कहा संग्राम और मैंने अभी शादी इसलिए नहीं की है, क्योंकि मैं एक बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।
पायल ने संग्राम से दूसरी महिला संग शादी करने के लिए भी बोला है और कहा कि वह एक ऐसी लड़की से शादी करे, जो उन्हें एक बच्चा दे सके। मैंने हमेशा उन्हें यह कहा है, क्योंकि मैं उनकी बच्चे की मां नहीं बन सकती। मैंने अपने एग्स कभी फ्रीज नहीं करवाए और मैं लड़कियों से अपने एग्स फ्रीज करने के लिए बोल रही हूं क्योंकि करियर बनाने के चक्कर में मां बनने में देरी हो जाती है। लेकिन वह मां बनने के लिए गोद लेने या फिर सरोगेसी का सहारा लेने की तैयारी कर रही हूं।
