Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

परफ्यूम के विज्ञापन को गैंगरेप से जोड़ा तो मच गया बवाल

क्राइम
परफ्यूम के विज्ञापन को गैंगरेप से जोड़ा तो मच गया बवाल

कई बार कंपनियां इस तरह से अपने विज्ञापन बनाती है जिससे विवाद खड़ा होना तो स्वाभाविक ही है, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ बॉडी परफ्यूम लेयर के विज्ञापन आने के बाद, सोशल मीडिया पर लोग इन विज्ञापनों को ट्रोल करते हुए विरोध कर रहे है, वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने तो इस तरह के ऐड़ को गैंगरेप की मानसिकता को बढ़ावा देने वाला बताया है।

एक दर्जी जो दिन में कपड़े सिलता और रात को खेलता था खूनी खेल!

शॉट नाम के परफ्यूम से जुड़े दो विज्ञापन इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इनमें लड़की के साथ कुछ लड़कों को दिखाया गया है और लड़के शॉट मारने जैसी बातें करते हैं. एड में कंटेंट को जिस तरह से दिखाया गया उसे आपत्तिजनक माना गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने परफ्यूम 'शॉट' के एड पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी के मालिकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और सूचना एवं प्रसारण मंत्री को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है.

साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने भी एड को लेकर परफ्यूम ब्रांड की आलोचना की है। मामला सामने आने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस विज्ञापन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा गया है और साथ ही विज्ञापन के इस वीडियो को ट्विटर और यूट्यूब से हटाने के लिए उन्हें पत्र लिखा गया है,


 
इस संबंध में एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने भी केबल टेलीविजन नेटवर्क 1994 के नियम के अनुसार विज्ञापन में अपने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाला पाया है. इस संबंध में ASCI ने विज्ञापनदाता को विज्ञापन को तत्काल आधार पर निलंबित करने को कहा है, परफ्यूम ब्रांड लेयर शॉट के वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी जो अधिकतर वीडियो के विरोध में थी, यूजर्स ने दावा किया कि विज्ञापन महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को प्रमोट करता है।