सोचकर देखिए जब 30 जून को आप सोकर उठे और आपको पता चले की पेट्रोल 33 रुपए सस्ता हो गया है तो आपकी खुशी का ठिकाने नहीं रहेगा, आपके चेहरे के भाव की उस समय कोई कल्पना नहीं कर सकता, लेकिन ये सच होने की संभावना है, भारत में GST लागू हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं। 28 और 29 जून को चंडीगढ़ में GST काउंसिल की बैठक है तो इस बैठक में ऐसे कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं जो आपके लिए खुशियां लेकर आये, कुछ वस्तुओं की जीएसटी दरों में बदलाव किया जा सकता है, जबकि 215 से अधिक वस्तुओं की दरों में यथास्थिति बनाए रखने के लिए फिटमेंट समिति की सिफारिशों को मान लिया जाएगा।
महिला ने Condom में सुई चुभाई तो कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों की जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक 28-29 जून को होने वाली है। इसके अलावा ओस्टोमी उपकरणों पर जीएसटी दर को वर्तमान में 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जीएसटी दरों पर एक स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा, जिसके मुताबिक ईवी, चाहे बैटरी से लैस हों या नहीं, पर पांच प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा। जीएसटी परिषद में राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की दो रिपोर्टें भी पेश की जाएंगी। जीएसटी परिषद की बैठक में विपक्ष शासित राज्य राजस्व घाटे की क्षतिपूर्ति को जारी रखने की पुरजोर वकालत करेंगे।
तो दूसरी ओर केंद्र ऐसे किसी कदम को तंग राजकोषीय स्थितियों का हवाला देते हुए रोकना चाहेगा। इस बार GST काउंसिल की बैठक 6 महीने बाद हो रही है। बैठक में कर दरों पर आधिकारियों की समिति या फिटमेंट कमेटी द्वारा प्रस्तावित दरों पर विचार किया जाएगा। 28 और 29 जून को चंडीगढ़ में GST काउंसिल की बैठक के बाद ही अब स्पष्ट हो पाएगा कि क्या सस्ता होता है और क्या नहीं।
