Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों का भी कटेगा चालान, दोगुना लगेगा जुर्माना

जोधपुर संभाग
राजस्थान में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों का भी कटेगा चालान, दोगुना लगेगा जुर्माना

राजस्थान में अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों का भी चालान काटने के आदेश जारी हो गए है। लेकिन आम लोगों की तरह चााला तो कटेगा लेकिन जुर्माना दोगुना लगेगा साथ में ही विभागीय कार्यवाही भी होगी।

राजस्थान में पहले पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन आसानी से कर देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एडीजी ट्रैफिक वीके सिंह ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि कई बार देखा गया है कि पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहनों पर चलते हुए दिखाई देते हैं। जब पकड़े जाते है तो पुलिसकर्मी खुद को पुलिस में होने की बात कहकर छूट जाते हैं।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें

लेकिन अब पुलिसकर्मियों के खिलाफ ना केवल मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी ​बल्कि विभागीय कार्यवाही भी होगी। कई बार लोगों ने शिकायतें की है कि जिसमें बताया गया कि पुलिसकर्मी खुद ही सड़क पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते है तो उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। ऐसे में पुलिस की छवि खराब होती है। जल्द ही आदेश सभी जिलों में सर्कुलेट कर दिया जाएगा।