Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

विधायकों के बेटों ने चलती कार में किया नाबालिग का गैंगरेप!

क्राइम
विधायकों के बेटों ने चलती कार में किया नाबालिग का गैंगरेप!

देशभर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होना अब आम बात हो गई है और इसी वजह से महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हाल ही में हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में गैंगरेप का मामला सामने आया है।

ना दूल्हा, ना बाराती फिर भी होगी शादी और सुहागरात, हनीमून पर जाएगी ये लड़की!

इस घटना में तीन से चार लोग शामिल थे और एक नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया है। इस घटना में शामिल आरोपियों में से एक विधायक का बेटा भी बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने केस दर्ज करवाया है और पुलिस मामले की जांच में जुड़ी लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 354,323 IPC, 9,10 POCSO ACT 2012 के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन  पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी 376 की धारा भी जोड़ी है। पीड़िता अपने दोस्तों के बुलाने पर पार्टी में गई थी और इसी दौरान उन लोगों ने लड़की को कार में बैठाकर ले गए। पीड़िता केवल एक आरोपी को पहचान सकती है।


नाबालिग से गैंगरेप करने वाले आरोपियों में तीन अलग—अलग पार्टियों के नेताओं के बेटे शामिल हैं। इनमें से एक एआईएमआईएम, दूसरा टीआरएस और तीसरा कांग्रेस में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए है लेकिन नेताओं के बेटों को बचाया जा रहा है। इस मामले में विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस जांच में देरी कर रही है।