Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

त्रिपाठी का टूटा सपना...रद्द हुआनामांकन

रेसिपी
त्रिपाठी का टूटा सपना...रद्द हुआनामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब  केवल दो ही उम्मेदारों में चुनावी जंग होगी,वरिष्ठ नेता  मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूरका सामना अब एक दुसरे से होगा|शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और केएन त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था लेकिन अब त्रिपाठी का नामांकन रद्द कर दिया गया है,क्योंकि वह मापदंडो को पूरा नहीं कर पा रहे थे और हस्ताक्षर से जुडी कुछ गलतियों कि वजह से उनका नामांकरण कांग्रेस सेन्ट्रल इलेक्शन ऑथोरिटी ने ख़ारिज कर दिया.

UttaraKhand सरकार में शहरी विकास मंत्री, Prem Chandra Agarwal,


जानकारी के लिए आपको बता दे कि केएन त्रिपाठी झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और इंटक के अध्यक्ष हैं|त्रिपाठी राजनीति में आने से पहले भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे,2005 में नौकरी छोड़ने के बाद त्रिपाठी ने कांग्रेस के टिकट पर डालटनगंज से चुनाव लड़ा और पहले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा|इसके बाद उन्होंने 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर डालटनगंज से चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुयी|विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद उन्हें झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास का मंत्री बनाया गया|


बताया जा रहा हैं कि नामांकन वापस लेने कि अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गयी है,कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी के कार्यक्रम के अनुसार एक से अधिक उम्मीदवार होने पर मतदान 17 अक्टूबर को होंगे तथा परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे |