बॉलीवुड फिल्मों की जगह साउथ फिल्मों को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और एक बार फिर साउथ की फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस दिन ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज होगी तो दूसरी तरफ साउथ की पोन्नियिन सेल्वन. रिलीज होगी। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसके बाद लग रहा है कि बुकिंग में साउथ की फिल्म भारी पड़ती नजर आ रही है।
Ankita के हत्यारे का अय्याशी भरा Resort, Bulldozer चलाकर BJP ने पार्टी से निकाला
पोन्नियिन सेल्वन की एडवांस बुकिंग इतनी तेज स्पीड से हो रही है की सभी शोज बुक हो रहे हैं।चोल साम्राज्य पर आधारित, मणि रत्नम की यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग कुछ ही मिनटों के अंदर हाउसफुल हो गई।
अब तक 2 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं और इस हिसाब से 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।पोन्नियिन सेल्वन का बजट 500 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। इस फिल्म की कमाई लगभग 1 हजार करोड़ से ज्यादा की होने की बात सामने आ रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
