Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान में फिर गहराया बिजली संकट तो मच गया हड़कंप!

आपणो राजस्थान
राजस्थान में फिर गहराया बिजली संकट तो मच गया हड़कंप!

राजस्थान में एक बार फिर बिजली संकट गहरा सकता है और इसका कारण 5 सुपर क्रिटिकल विद्युत इकाइयों के उत्पादन बंद होना बताया गया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सूरतगढ़ की 1570 मेगावाट की तीन इकाइयों में उत्पादन नहीं हो रहा है जिसके कारण यह संकट गहरा रहा है।

प्रदेश में पिछले दिनों गर्मी के मौसम में भी बिजली का संकट गहरा था जिसके कारण जमकर बीजली की कटौती की गई थी। अगर आने वाले दिनों बिजली का उत्पादन नहीं हुआ तो फिर उसी प्रकार का संकट गहरा सकता है। लेकिन सरकार और प्रशासन इसको लेकर सतर्क हो गए है।

छबड़ा की दो इकाई में उत्पादन प्रभावित है तो अडानी पॉवर की 1300 मेगावाट की इकाइयों से उत्पादन बंद है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटे अंधेरा रहने की बात भी सामने आ रही है।  बिजली आपूर्ति सामान्य करने की पूरी तैयारी की जा रही है।