Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बेटे की चाहत में अंधी हुई ये महिला, पीर बाबा ने ठोकी महिला.. 

लाइफस्टाइल
बेटे की चाहत में अंधी हुई ये महिला, पीर बाबा ने ठोकी महिला.. 

आज के इस दौर में भी कई लोग बेटे पैदा करने की चाहत में ऐसा काम करते है जो उनकी मौत का कारण भी बन जाता है।  हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक धर्मगुरू ने एक गर्भवती महिला को बेटा पैदा करने के लिए उसके माथे पर कील ठोक दी, इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि  कील महिला की खोपड़ी के भीतर घुस गई थी, सोशल मीडिया पर यह मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है, तो चलिये आपको बताते है क्या है पूरा मामला।

बेटा पैदा करने के लिए Pregnant Women के सिर में ठोक दी कील, Video देख हो जाएँगे हैरान

आपको बतां दे कि मामला पाकिस्तान के पेशावर का है, पाकिस्तान में अधिकारी एक ऐसे धर्मगुरू की तलाश कर रहे हैं जिसने एक गर्भवती महिला को बेटा पैदा करने के लिए माथे में कील ठोकने की सलाह दी, महिला का इलाज करने वाले लेडी रीडिंग अस्पताल के चिकित्सक हैदर सुलेमान ने बताया कि कील महिला की खोपड़ी के भीतर घुस गई थी लेकिन उसके मस्तिष्क तक नहीं पहुंची थी. डॉ. सुलेमान ने डॉन अखबार को बताया, "उसने कहा कि उसके पड़ोस में एक और महिला ने ऐसा ही किया था और उसे बेटा पैदा हुआ, जबकि अल्ट्रासाउंड में गर्भ में लड़की बताई गई थी।

आरोप है कि महिला को ऐसा करने की सलाह एक पीर बाबा ने दी थी. मामला अधिकारियों की नजर में तब आया जब महिला के सिर के एक्स रे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जाने लगीं. स्थानीय पुलिस प्रमुख अब्बास अहसान ने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि डॉक्टर ने इस बारे में पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया, अहसान ने ट्विटर पर लिखा, "फर्जी पीर को पकड़ने के लिए विशेष दल गठित कर दिया गया है. उस पीर ने एक महिला की जिंदगी को खतरे में डाला और बेटा पैदा होने का झूठा वादा किया। महिला की पहले से तीन बेटियां हैं, महिला का पति बेटा पैदा ना होने से नाखुश था और उसे छोड़ने की धमकी दे रहा था. 

दक्षिण एशियाई देशों में बेटों को अक्सर प्राथमिकता दी जाती है. भारत में भी ऐसे मामले सुनाई देते हैं जिनमें बेटे की चाह में महिलाएं या उनके परिजन पीर-बाबाओं के पास जाते हैं, पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति काफी चिंताजनक है. वहां अक्सर उन्हें अंधविश्वासों और रूढ़ियों के चलते उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।