Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम बनने से पहले कई दर्द झेल चुके है भगवंत मान, जानें पूरी दुख भरी कहानी

देश विदेश
सीएम बनने से पहले कई दर्द झेल चुके है भगवंत मान, जानें पूरी दुख भरी कहानी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों ने पूरे देश को चौका दिया है और 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर नया इतिहास रच दिया है। चुनावों से पहले आप पार्टी ने सीएम उम्मीदवार के लिए भगवंत मान को चुना था और अब वह जल्द ही मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने जा रहे हैं। आप की सुनामी में पंजाब के बड़े बड़े नेताओं को बर्बाद कर दिया और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिद्धू और सीएम चन्नी तक हार गए। भगवंत मान की जिंगदी बहुत दुख भरी रही है और राजनीति के इस सफर में उनको अपने परिवार तक को छोड़ना पड़ा है।

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ इसके बाद उन्होंने अपनी पढाई पूरी कर ली है। लेकिन वह कुछ हटकर करना चाहते थे और एक कॉमेडियन के रूप में जब भगवंत मान ने नेशनल टेलीविजन पर कदम रखा तो उस कॉमेडी शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा तो पहल बार सफलता नहीं मिली लेकिन 2014 में आप पार्टी के टिकट से संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 

​​​​​​​

उन्होंने राजनीति को प्राथमिकता देते हुए परिवार को छोड़ने का फैसल कर लिया और 2015 में एक खुसहाल परिवार बिखर गया। भगवंत मान का उनकी पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक हुआ और उनके दो बच्चे है। परिवार को समय न दे पाने के चलते उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली और पंजाब को ही अपना परिवार मानने लगे। मान की एक्स वाइफ ने उनके पॉलिटिकल करियर की नींव रखने में उनका साथ दिया था। लेकिन कई बार वह शराब के नशे में संसद आने के कारण उनकी जमकर आलोचना हुई तो उन्होंने शराब नहीं पीने का प्रण लिया।